मेरठ में राशन वितरण में धांधली रोकने के लिए जिला प्रशासन ने राशन दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक मशीनें लगवा दी हैं। इन मशीनों को आधार कार्ड से जोड़ा गया है। निरीक्षण के लिए निकले अधिकारियों का दावा है कि पहले दिन सभी दुकानों पर राशन वितरण में कोई कमी नहीं पाई गई। अधिकारियों का कहना है आधारकार्ड का इस्तेमाल करके ही कार्ड धारकों को राशन बांटा जाएगा। बिना आधार के राशन नहीं मिलेगा।