मेरठ: भूमाफियाओं द्वारा जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए गंगानगर एक्सटेंशन पर किसान धरने पर बैठ गए। किसानों का आरोप है की एमडीए ने उनको मुआवजा नहीं दिया और पुलिस फोर्स के साथ जमीन कब्जाने के लिए टीम पहुंच गई। इसके चलते खेतों में खड़ी सरसों की फसल को भी नष्ट करने का आरोप लगाया। धरने में महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों को भी साथ लेकर बैठ गई और मुआवजे की मांग की।