मेरठ के सरधना में सीएचसी में स्वास्थ विभाग की मीटिंग के दौरान BCPM रेशमा राजपूत और ANM सुधा देवी के बीच कहासुनी होने से हंगामा हो गया। जिसके बाद दोनों महिलाओं ने एक दूसरे पर हंगामे की वजह का आरोप लगाया। BCPM रेशमा राजपूत ने कहा कि ANM सुधा देवी ने उन्हें पाकिस्तान भेजने की बात कही और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया तो वहीं ANM सुधा देवी का कहना है कि BCPM रेशमा राजपूत ने उनके साथ बदसलूकी की और गैर सामाजिक भाषा का इस्तमाल करते हुए धमकी दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।