फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली से पहले मेरठ के खुंखार बदमाशों ने खेली खून की होली

Fri, 10 Mar 2017 11:31 PM IST
तपेश त्यागी, अमर उजाला टीवी, मेरठ

मेरठ में सरेआम युवक की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने जुनैद नामक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए दो गोलियां दाग दी और जब वह भागने लगा तो सड़क पर गिराकर सिर में गोली मार दी। जुनैद टेंपो चलाने का काम करता था। इस खूनी वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह सवारी उतारकर वापस लौट रहा था। जुनैद को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दो साल पहले जुनैद की मां की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर खूब हंगामा किया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें