मेरठ में प्रोफेसर डॉ. सुधीर पुंडीर के घर पर हुई पत्थरबाजी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक हमला समाजवादी छात्रसभा के नेता अंकित ढाका ने कराया था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और अन्य लोगों की तलाश पर जगह-जगह दबिश मार रही है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि गुंडे काफी देर तक प्रोफेसर के घर पर पथराव करते रहे और उसके बाद बड़े आराम से वहां से चलते बने।