फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में व्यापारी के बेटे की गोली मारकर हत्या

Fri, 03 Feb 2017 07:21 PM IST
मनु चौधरी,अमर उजाला टीवी/मेरठ

मेरठ के ब्रह्मपुरी के पास हथियारबंद बदमाशों ने गुरुवार को परचून व्यापारी के गोदाम पर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। डकैती के इरादे आए बदमाशों ने व्यापारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुवार शाम सात बजे व्यापारी सुशील और उनका बेटा अभिषेक के साथ दो और व्यापारी गोदाम में थे, तभी छह नकाबपोश बदमाश घुस आए और वहां मौजूद लोगों को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट करनी शुरू कर दी।  जब बदमाश भागने लगे तो व्यापारियों ने शोर मचाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। बदमाशों की गोलीबारी में व्यापारी के बेटे अभिषेक की मौत हो गई, जबकि तीन व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें