यूपी वेस्ट में नौकरी के नाम पर बंधुआ मजदूरी कराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। ये खुलासा तब हुआ जब बागपत में ढाबे पर काम करने वाले नेपाल के एक शख्स ने ढाबा संचालक पर बंधक बनाकर रखने और यातनाएं पहुंचाने का आरोप लगाया। राजू नाम के इस नेपाली के मुताबिक ढाबा मालिक के पास उसके मेहनताने के एक लाख रुपये जमा हैं। वो जब भी अपने पैसे मांगता तो उसे टाल दिया जाता और मारपीट की जाती। राजू ने यह भी खुलासा किया कि दलाल के माध्यम से नेपाल से वेस्ट यूपी में नौकरी कराने के लिए बड़ी संख्या में लोगों को लाया जाता है और उन्हें बंधुआ मजदूर की तरह रखा जाता है।