मेरठ में एक युवक अपनी मां को लेकर एसएसपी के दफ्तर पहुंचा। इन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। दरअसल डेढ़ साल पहले युवक के भाई की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद मृतक के परिवार पर लगातार केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। हत्या के आरोपी फिलहाल जमानत पर रिहा है। बदमाशों में मृतक के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।