मऊ में एक युवती के साथ उसी के परिवार वालों ने अमानवीयता की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती ट्रेन से कटकर जान देने के लिये रेलवे ट्रेक पर गई थी जहां से उसके परिवार वाले उसे रेलवे ट्रेक के पत्थरों पर घसीटते हुए घर ले गए। सवाल पूछे जाने पर परिवार वालों ने कहा कि लड़की की मानसिक हालत ठीक नहीं है।