मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना गांव निवासी विपुल यादव (18) का शव सोमवार की सुबह खेत में पड़ा मिला। सिर पर गहरे चोट के निशान थे जिससे परिजनों ने हत्या की अशंका जताई। सोमवार की सुबह ग्रामीण खेत की तरफ टहलने निकले थे। खेत में शव देख पुलिस को सूचना दिया, कुछ ही देर में वहां भीड़ इकठ्ठा हो गयी। शव गांव निवासी भूपेंद्र यादव के इकलौते बेटे विपुल यादव का था। उनके सिर पर दाहिने तरफ चोट के गहरे निशान थे। वहां से उनका घर 200 मीटर दूरी पर है।