फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय हॉकी की 100वीं वर्षगांठ पर एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड का पूजन, VIDEO

मऊ नगर के बलिया मोड़ स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को भारतीय हॉकी की 100 वी वर्षगांठ पर नवनिर्मित एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड का पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें बालक बालिका के दो मैत्रीपूर्ण मैच भी खेले गए। वहीं विशिष्टजनों को सम्मानित भी किया गया। सर्वप्रथम एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड का पूजन हुआ। जिसके बाद मेजर ध्यानचंद के चित्र पर मुख्य अतिथि इलामारन जी और जिला क्रीडाधिकारी डीपी सिंह ने मार्ल्यापण किया और दीप प्रज्वलित किया। साथ मैच में बालक वर्ग में एल एफ सी एस ने एवर ग्रीन को 2-1 से हराया वही महिला वर्ग मे जाग्रति कलब ने शक्ति कलब पर 1-0 से जीत हासिल की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हॉकी संघ मऊ के अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह जी ने मुख्य अतिथि का परिचय एवं स्वागत किया। मुख्य अतिथि एसपी इलामारन जी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह संघ की तरफ़ से अध्यक्ष अमेंद्र सिंह एव सचिव संजय सिंह नें भेट किया।इस दौरान दो मैच का आयोजन हुआ। जिसमें बालक वर्ग में एल एफ सी एस टीम ने एवरग्रीन टीम को 2-1 से हराया वही महिला वर्ग मे जागृति कलब ने शक्ति क्लब पर 1-0 से जीत हासिल की।इस दौरान मुख्य रुप से देवभाषंकर तिवारी, राकेश सिंह , जयनरायन दिवेदी, प्रमोद सिंह, ओंकार प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, डा सत्यानन्द राय, डा राहुल राय, विनय जयसवाल, शिव जी राय, नरेंद्र राय, राकेश तिवारी, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, शरद पान्डेय, मधुसूदन तिपाठी,आनंद सिंह, अयुब खान,संजय सिंह,प्रशिक्षक मोइन, राजू जयसवाल, रीमा यादव उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें