फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, पूर्व भाजपा विधायक पर मारपीट का लगा आरोप

रविवार को जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें एक युवक ने खुद का नाम विजय राजभर बताते हुए घोसी के पूर्व भाजपा विधायक विजय राजभर पर मारपीट का आरोप लगाया। साथ ही इस मामले में पूर्व विधायक के खिलाफ तहरीर दी।उधर इस मामले में पूर्व विधायक ने आरोप को निराधार बताया है। वायरल वीडियो में खुद को रतनपुरा ब्लाक के बिलौवा गांव निवासी बताने हुए विजय राजभर ने बताया कि उसका गांव में एक ग्रामीण से विवाद था।जिस मामले में शनिवार को पूर्व भाजपा विधायक विजय राजभर पहुंचे थे। जहां पूर्व विधायक पर धोखे से बुलाने का आरोप लगाया।आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने उससे और अपने बड़े भाई के साथ मारपीट कर आरोप लगाया। बताया कि उसने इस मामले में 112 डायल को सूचना दी, जिसके बाद रतनपुरा चौकी इंचार्ज पहुंचे।बताया कि इस मामले में उसके द्वारा तहरीर दी गई है।वहीं दूसरी तरफ इस मामले में पूर्व विधायक विजय राजभर ने बताया कि यह आरोप निराधार है। जिस व्यक्ति द्वारा मेरे पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है उसके द्वारा ही मुझे कई बार फोन किया गया, जिसके चलते मजबूरन मुझे जाना पड़ा। यहां दोनों पक्ष सुनने पर उनके द्वारा न्यायसंगत बात कहने पर आरोप लगाने का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें