फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनदेवी जंगल में लगी आग से सैकड़ों हरे पेड़ पौधे जलकर हुए राख, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 01 Apr 2026 06:27 PM IST

मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कहिनौर स्थित मां वनदेवी धाम के जंगल में बीती शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से छह बीघे की एरिया में स्थित सभी पेड़ जलकर राख गए। जंगल में आग से जंगली बबूल के पेड़ कंजी, डिठोहरी, पीपल, वन जिलेबी, बबूल, सागौन, परास, चिलबिल आदि के पेड़ पौधे जल गए। जले पेड़-पौधों की अनुमानित कीमत लाखों में लगाई जा रही है। वनदेवी जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही वनदेवी में तैनात वन दरोगा आमीर खान, वनगार्ड आशीष कश्यप, वनमाली नंदू, टीमल यादव, राघवेंद्र यादव, अशोक यादव, ओमप्रकाश चौहान आदि कर्मचारियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका है कि जंगल में पशुओं को चराने वाले कुछ चरवाहों ने खर पतवार में आग लगा दिया था। जिससे आग धीरे धीरे वनदेवी जंगल की तरफ बढ़ गई। इस संबंध में वनदेवी वन रेंज अधिकारी रेजर अरुण कुमार उपाध्याय का कहना है कि जंगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। आग लगी की घटना में नुकसान मूल्यांकन किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें