फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से खेत देखने जा रहे राजगीर मिस्त्री के साथ दर्दनाक हादसा, VIDEO

मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के किन्नूपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास दादर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक देवेंद्र राजभर (47) पुत्र मगन राजभर निवासी ताजेपुर बाबा का पुरवा थाना सरायलखंसी जो राजगीर मिस्त्री का काम करता था। गुरुवार की सुबह लगभग 8:30 बजे अपने घर से खेत देखने जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कीनूपुर रेलवे क्रॉसिंग पार कर ही रहा था कि मऊ की तरफ से जा रही दादर एक्सप्रेस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण एवं परिजनों ने आनन-फानन में उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, सुबह लगभग 11 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को ही तो पूरे घर में कोहरा मच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें