समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट राजनीतिक विवाद का कारण बन गई है। मऊ में कैबिनेट मंत्री ए. के. शर्मा के भाई ने सारायलखंसी थाने में शिकायत की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया एकाउंट पर एक पोस्ट हुई जिसके बाद यूपी के कैबिनेट मंत्री के समर्थकों के साथ बहस शुरू हो गई मामला गाली गलौच तक पहुंच गया। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा के भाई अरूण कुमार शर्मा ने शिकायत कर तहरीर दी और पुलिस इस मामले में अब तफ्तीश कर रही है। इस मामले पर अरूण कुमार शर्मा ने कहा कि ए. के. शर्मा उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं और सपा के मीडिया सेल से जुड़े असामाजिक तत्व उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। क्षेत्राधिकारी सदर की माने तो पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और जांच की जा रही है और नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।