फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में नहाते समय डूबने से किशोरी की मौत

सुभाष गुप्ता Updated Sat, 18 Jul 2026 09:20 PM IST

मऊ जिले में मधुबन थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी जूही (14) की शनिवार की दोपहर माइनर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। डूबने वाली जगह से 100 मीटर दूर जाकर शव मछुआरों की जाल में फंस गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करनपुर निवासी रामप्रवेश प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी जूही शनिवार की दोपहर छपरा धूसर गांव के सीवान में अपनी छोटी बहन के साथ खेत घूमने गई थी। खेत घूमने के बाद नाला में नहाने गई और गहरे पानी में चलीं गई। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें