फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी ;VIDEO

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के साहूपुर गांव में प्रेमी से शादी की जिद में किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वहां से उसके घर की दूरी रजडीहा गांव में है, सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष श्रीभगवान के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक विजय लक्ष्मी और रिया सिन्हा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और एक घंटे बाद उसे नीचे उतारा। थानाध्यक्ष श्रीभगवान ने बताया कि कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर उसका अपनी मां से मतभेद हो गया था। जिसके बाद गुस्से में आकर सोमवार को वह टावर पर चढ़ गई। रोजी-रोटी के सिलसिले में उसकी मां मऊ में रहती है, उन्हें बुलाकर साथ भेज दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी का अपने बगल के ही एक नाबालिग लड़के से प्रेम था। दोनों कुछ माह पहले घर से भाग गए थे, बाद में वापस आए। उधर, परिवार वालों ने प्रेमी को कहीं और भेज दिया। उसे बुलाने की और शादी की जिद में उसने ऐसा कदम उठाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें