फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में जनता का प्रतीकात्मक विरोध, बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी, नाराज लोगों ने जंगली पौधे लगाकर किया प्रदर्शन

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 06 May 2025 10:53 PM IST

नगर पालिका के वार्ड आठ ताजोपुर की मुख्य सड़क बीते कई सालों से बदहाल है, सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर शिकायत के बाद भी इसको लेकर कोई प्रयास नहीं हो रहा है। उधर सोमवार की देर रात बारिश होने के चलते इस बदहाल डेढ़ किमी सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर गया। इससे नाराज होकर मंगलवार की दोपहर एक बजे भगत सिंह के नेतृत्व में वार्डवासियों ने पहले तो इसको लेकर नारेबाजी की, इसके बाद पानी भरे गड्ढे में ही सड़क किनारे लगे जंगली पौधों को उखाड़कर इसी पानी भरे गड्ढे में लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे भगत सिंह ने बताया कि बीते एक साल में उन्होंने ही कम से कम दस बार लिखित शिकायत तो मौखिक कई बार इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ को अवगत करा चुके है। वहीं अरुण सिंह ने बताया कि हर बार सड़क बनाने को लेकर आश्वासन तो मिलता है लेकिन इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है। बताया कि यह स्थिति उस समय है कि जब नगर विकास मंत्री एके शर्मा द्वारा खुद कई विकास कार्य का लोकापर्ण और शिलान्यास किया जा रहा है।कहा कि वर्तमान में इस सड़क की पिच की जगह सिर्फ गिट्टी और मिट्टी दिखाई दे रही है। इससे आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गड्ढों की वजह से आए दिन लोग गिर कर घायल हो रहे हैं। बारिश होने पर स्थिति और भी खराब हो जा रही है।वार्डवासियों ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए सड़क को दुरुस्त कराने की मांग करते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो ग्रामीण बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें