मऊ पुलिस अधीक्षक इलामारन जी द्वारा पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार की परेड के अवसर पर परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया ।एसपी ने फोर्स को ब्रीफ करते हुए बताया कि सदैव मानसिक एवं शारीरिक रूप से तत्पर रहें। दंगा निंयत्रण के समस्त उपकरण सक्रिय दशा में सदैव अपने साथ रखे, जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटा जा सके।इसीक्रम में एसपी ने ड्रोन कैमरा, फॉरेन्सिक वैन, चारपहिया/दोपहिया पीआरवी वाहनों के साफ-सफाई, हूटर, लाइट, एमडीटी, मेडिकल किट, फायर एक्सटिंग्विशर, एंटी राइट इक्विपमेंट को चेक किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्र, क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह आदि पुलिस अधिकारी शामिल रहे।