मऊ जिले में ईद-उल-फितर पर्व के अवसर पर शनिवार की सुबह से पुलिस अधीक्षक इलामारन जी द्वारा नगर क्षेत्र के संवेदनशील/मिश्रित एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर शांति/सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान ईदगाहों और मस्जिदों के साथ मुख्य मार्गों पर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।