मऊ। भारतीय सेना में वर्षों तक निष्ठापूर्वक सेवा देकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाने वाले जमुवारी निवासी मशीर अहमद उर्फ बाबर बृहस्पतिवार को घर लौटे। ग्रामीणों ने मऊ जंक्शन पर पहुंचे और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। समाजसेवी नाजिश वाहिद ने बताया कि मशीर अहमद ने भारतीय सेना में सूबेदार, हवलदार और मेजर के पद पर रहते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन किया है। उनकी सेवाएं क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।