कोपागंज थाना क्षेत्र के फिरोजपुर मार्ग पर मोड़ के पास सड़क किनारे नीचे पानी लगे खेत में क्षतिग्रस्त बाइक और कीचड़ में एक युवक का शव पाया गया। सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो खेत में युवक मृत हालत में पाया गया। बाइक खेत में एक तरफ गिरी थी। देखते ही देखते वहां काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।