फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत दिवस पर बोले सनातन पांडेय- जन्मभूमि से बड़ा कोई देश नहीं, देखें VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 03 Jul 2025 11:46 PM IST

भारत- पाक युद्ध के दौरान तीन जुलाई 1948 को शहीद हुए पहले ब्रिगेडियर अमर शहीद महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर उस्मान का 77वें शहादत दिवस के अवसर पर गुरुवार की शाम घोसी तहसील क्षेत्र के बीबीपुर गांव में उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ब्रिगेडियर उस्मान के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जनप्रतिनिधियों से बीबीपुर में उनकी एक आदमकद प्रतिमा स्थापित किए जाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि बलिया के सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि देश की आजादी में ब्रिगेडियर उस्मान की अहम भूमिका रही है।उन्होंने स्वयं को कुर्बान कर दिया परंतु गुलामी को स्वीकार नहीं किया।आरोप लगाते हुए कहा कि देश को हिंदू मुस्लिम में बांटकर विभाजन करने का कार्य सत्तारूढ़ दल करना चाह रहा है। जिसे पूर्ण नहीं होने देंगे ।सांसद राजीव राय ने कहाकि सत्ता रूढ़ दल फूट डालो राज करो की राजनीति कर रही है। देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले को जनता पसंद करती है। ऐसे ही आप अपने आप में देश भक्ति की भावना जागृत करें। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कर रहे है गाज़ीपुर से सांसद अफज़ाल अंसारी ने कहाकि अमर शहीद ब्रिगेडियर उस्मान एक सच्चे राष्ट्र भक्त सैनिक थे। 1947 में भारत पाक विभाजन के समय उन्हें पाक सरकार द्वारा आर्मी चीफ बनाने का ऑफर दिया था। लेकिन ब्रिगेडियर उस्मान ने पाक के उस नापाक पेशकश को ठुकराकर भारत मां की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देना स्वीकार किया। हर देशवासी को अपने हृदय में उसी तरह की देशभक्ति पुनर्जीवित करना होगा तभी उस शहीद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।श्रद्धांजलि सभा को सपा विधायक सुधाकर सिंह, युसुफपुर मोहम्मदाबाद के विधायक सोहैब अंसारी उर्फ मन्नू, पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह, ब्लाॅक प्रमुख रामकृष्ण यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, हरिश्चंद्र यादव आदि ने संबोधित किया। आयोजक सुहेल अहमद ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उमेश चंद पांडेय, डॉ. सलीम खान, प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना गुप्ता, पूर्व प्रधान राजकुमार यादव, जयराम सिंह, मौलाना शम्स तबरेज़, वीरेंद्र भारती, रमेश यादव, नीरज यादव, सैयद ज़फ़र आलम आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें