फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमसा नदी पर 20.65 करोड़ से बन रहा रिवर फ्रंट, VIDEO

मऊ नगर में तमसा नदी के तट पर सुंदरता बढ़ाने के लिए गायघाट और बच्चन घाट पर 20.65 करोड़ रुपये से रिवर फ्रंट बनाया जा रहा है। जिसमें गायघाट पर मऊ महादेव मंदिर के बगल में घाट निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि बच्चन घाट पर निर्माण कार्य शुरु हुआ है। तमसा नदी को मर्यादा पुरुषोत्तम राम से जुड़े होने के कारण हिंदू जनमानस में अत्यंत महत्व प्रदान किया गया है। प्रमुख स्नान व धार्मिक पर्वों पर नगर के हनुमान घाट, मड़ड्याघाट, बमघाट, सत्तीघाट, ढेकुलियाघाट सहित विभिन्न घाटों पर लोग नदी में स्नान कर पूजन अर्चन करते हैं। रिवर फ्रंट बनने के बाद यहां पर ज्यादा संख्या में श्रद्धालु पूजन अर्चन के साथ घूमने आ रहे हैं। वहीं नदी में मोटर बोट भी चलाई जा रही है। जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें