फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त विधेयक 2025 में विभेद पैदा करने वाले अंश को हटाने को लेकर पेंशनर्स ने किया प्रदर्शन, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 06:37 PM IST

कलेक्ट्रेट पर सोमवार का सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पेंशनर्स ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के संयोजक अश्विनी कुमार राय ने कहा कि सरकार के प्रवक्ता के रुप में अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि अगले वेतन आयोग में सभी का ध्यान रखते हुए पेंशनरों को लाभांवित किया जाएंगा। परंतु आठवें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन को देखने से लगता है कि यह विधेयक पेशनरों को हानी पहुंचाने के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को जिले के पेंशनर्स अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सीताराम कुशवाहा ने कहा कि हमारी मांगें हैं कि वित्त विधेयक 2025 में पेशनरों की तिथि के आधार पर विभेद पैदा करने वाले अंश को हटाया जाये। केंद्रीय आंठवें वेतन आयोग के गठन के बारे में जारी नोटिफिकेशन में पेंशन पुनरीक्षण एवं अन्य पेंशनरी लाभों को सम्मिलित किया जाए। इसके साथ ही पेंशन को गैर अंशदायी और गैर वित्तपोषित बताये जाने वाले क्लाज को हटाया जाए। प्रदर्शन में रामाश्रय यादव, कृष्णानंद राय, सत्य नारायण द्विवेदी, एसएन शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, सीताराम वर्मा, रामबचन मौर्य, सुरेश यादव, ज्ञान प्रकाश पांडेय, विरेंद्र राय, उदयभान सिंह, सनाउल्लाह उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें