स्मार्ट मीटर के मनमाने बिजली बिल को लेकर शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच और किसान यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया।विरोध करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को पदाधिकारियों ने सौंपा।सौंपे गए पत्रक में हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के मनमानापन से जनता में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। कहा कि स्मार्ट मीटर जनता की सहूलियत के बजाय आम नागरिकों की परेशानी का सबक बन गया है। बिजली चेकिंग के नाम पर आम जनता को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारीऔर कर्मचारी आम उपभोक्ताओं को डरा धमकाकर अवैध वसूली कर रहे हैं,जिससे सरकार की साख पर बट्टा लग रहा है।जबकि एक तरफ अधिकारियों की अवैध वसूली से उनके जेबे भर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार के राजस्व में भारी क्षति हो रही हैं। वहीं नरेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली विभाग का पूरातंत्र सुनयोजित तरीके से जनता का आर्थिक दोहन कर रहा है। जिससे आम जनता परेशान है कहा कि आम उपभोक्ताओं के शराफत का फायदा उठाकर मनमाने तरीके से अवैध वसूली की जा रही है।वहीं सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता उज्जवल मिश्रा ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी एक संगठित गिरोह बनाकर जनता को लूटने का काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज गरीब नौजवान छात्र बुनकर मजदूर परेशान है। दर्द और पीड़ा को कोई समझने वाला नहीं है उन्होंने इस मुद्दे पर आर पार के आंदोलन की चेतावनी दी।इस मौके पर योगेंद्र प्रजापति, बृजेश सिंह्र पटेल, अभय सिंह, दरोगा, सत्येंद्र सोनकर, वीरेंद्र पासवान आदि शामिल रहे।