फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सड़क पार करते समय बाइक सवार ने छह साल की बच्ची को मारी टक्कर, मौत

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के कटघराशंकर मोड़ स्थित पेट्रोलपंप पर लगे फ्रीजर से ठंडा पानी लेने के सड़क पार कर रही एक बालिका को मंगलवार की देर शाम बेकाबू बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बालिका की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। वहीं इस हादसे में आरोपी बाइक चालक भी घायल हो गया लेकिन हादसे को देखते हुए वह घायल होने के बाद भी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें