मऊ जिले की सदर विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक अब्बास अंसारी बुधवार को मऊ न्यायालय में पेश हुए। यह पेशी चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े एक मामले में हुई। विधायक की पेशी को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रही। न्यायालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। न्यायालय के मुख्य द्वार पर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी गई।