फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत अवैद्यनाथ जी 11वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान कर किया नमन

मऊ जिले में हिंदू जागरण समिति द्वारा नगर के हनुमान नगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गोरक्ष पीठाधीश्वर पूर्व सांसद राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी पंक्ति के नेता और संत समाज के मार्गदर्शक ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र और सनातन धर्म के प्रति योगदान को स्मरण किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदू जागरण समिति के वीरेंद्र पासवान धीरज वर्मा राजा गुप्ता सुनील राजभर ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ एक महान संत राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना के अग्रदूत थे। कहा कि महंत जी सिर्फ एक आध्यात्मिक नेता ही नहीं बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र के लिए समर्पित एक कर्मयोगी भी थे।वहीं रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि महंत जी ने केवल एक धार्मिक आध्यात्मिक जीवन को ही नहीं अपनाया बल्कि समाज सुधार और राष्ट्रीय हित के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्माण किया।वहीं संगठन के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने महंत अवैद्यनाथ जी को आजीवन हिंदू हितों का रक्षक बताया और कहा कि वह हिंदू समाज में व्याप्त कुरीतियों के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे।इस मौके पर आर्यन सिंह, रवि सैनी, मनीष सिंह, रविशंकर साहू,आकाश वर्मा, सुनील राजभर आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें