फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिजली का पोल तोड़कर गड्ढे में पलटा मैजिक वाहन

मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला थानीदास –जीयनपुर मार्ग पर सोमवार तड़के एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर बिजली का पोल तोड़ते हुए गड्ढे में पलट गया। हादसे में वाहन में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे को हल्की चोटें आईं। बताया जा रहा है कि मैजिक वाहन रसड़ा (बलिया) से चालक अपने परिवार के साथ ससुराल जीयनपुर (आजमगढ़) जा रहा था। अमिला इंटर कॉलेज के सामने अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और बिजली के पोल से जा टकराया और पोल तोड़ हुए सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया और दुर्घटना का शिकार हो गया। अचानक नींद आने के कारण घटना हुई। हादसे के समय वाहन में चालक, उसकी पत्नी और एक छोटा बच्चा सवार थे। दुर्घटना में पत्नी को ज्यादा चोट आई, जबकि बच्चे को मामूली चोटें लगीं। घटना के बाद चालक ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। चालक इमरान अली की पत्नी अनीसा तीस(वर्ष) ने बताया कि हम सभी ठीक हैं। एक पैर में चोट लगी है।शेष शरीर पर हल्की चोटें आई है।चार माह बेटी इस घटना में बाल- बाल बच गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें