फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ग्राम चौपाल में संयुक्त विकास आयुक्त ने योजनाओं की दी जानकारी

मऊ के रानीपुर विकास खंड कार्यालय पर शुक्रवार को संयुक्त विकास आयुक्त आजमगढ़ रामबाबू त्रिपाठी ने ब्लॉक कार्यालय में अभिलेखों के रख रखाव और योजनाओं की प्रगति जांच पड़ताल की। समीक्षा के बाद वह उच्च प्राथमिक विद्यालय पलिगढ़ पर ग्राम चौपाल के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया। चौपाल में आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य सभी योजनाओं के बारे में मौजूद ग्रामीणों को जानकारी दी। किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, शौचालय से संबंधित समस्याओं को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी रमाकांत, ग्राम प्रधान नंदलाल यादव, एपीओ मनीष गुप्ता,सचिव राजन सिंह सहित सभी विभागों के कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें