फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना रोकने के लिए इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने ठेलों में लगाया रेडियम;video

अभिनव कुमार Updated Wed, 15 Jul 2026 09:15 PM IST

मऊ में इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने मंगलवार की देर शाम सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत नगर के आजमगढ़ मोड़ स्थित सब्जी मंडी के पास सब्जी के ठेलों में रेडियम लगाया। इसके साथ ही वाहनों में भी रेडियम लगाया गया। क्लब की अध्यक्ष ज्योति सिंह ने कहा कि जिले में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसको रोकने के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा। इनरव्हील क्लब ने सड़क सुरक्षा को लेकर ठेलों,वाहनों, सड़क किनारे और खतरनाक स्थानों जैसे मोड़, खंभे, डिवाइडर, पेड़ों पर रेडियम (रिफ्लेक्टिव) टेप लगाया गया। जिससे रात के समय होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। यह टेप वाहनों की हेडलाइट पड़ने पर चमकती है, जिससे ड्राइवरों को दूर से ही खतरे का अंदाजा हो जाता है। इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव क्लब की सदस्या शोभा थरड ने दिया। इस दौरान कोषाध्यक्ष कीर्ति अग्रवाल, एडिटर निधि अग्रवाल,कुसुम वर्मा, शिवा अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, मीता जालान, मीना अग्रवाल, शरद टंडन, मीना लाल उपस्थित रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें