फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में बकाया बिल की वसुली को लेकर जमीन पर उतरे अवर अभियंता से बदसलूकी, पुलिस ने युवक को पकड़ा

मऊ में बकाया बिजली बिल को लेकर बिजली विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। इसीक्रम में घोसी कस्बा में चेकिंग करने गए अवर अभियंता और अन्य अधिकारियों से एक युवक ने अभद्रता कर दी, इस बीच इस विवाद को लेकर भीड़ जमा हो गई, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक का चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के अवर अभियंता अजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि गुरुवार की देर शाम को वह बिजली विभाग की टीम के साथ घोसी नगर के क़स्बा खास निवासी विद्युत उपभोक्ता मुहम्मद असलम के घर पहुंचे थे।बताया कि इस पर बिजली बिल 178936 रुपये बकाया था।जिसको लेकर बिजली विभाग द्वारा पूर्व में कई नोटीस देने के बाद भी पैसा जमा नहीं करने पर टीम जब दुबारा लाइन काटने के लिए पहुंची।आरोप लगाया कि इस बीचवहाँ पर मौजूद क़स्बा खास के ही शुभांकर गुप्ता द्वारा अवर अभियन्ता अजय कुमार त्रिवेदी के साथ अवर अभियन्ता माजिद घोसी के साथ अभद्रता करने लगा। जिससे मौक़े पर भीड़ एकत्रित हो गई। काफी अभद्रता करने के कारण सरकारी कार्य मे काफी राजस्व की हानि होने के साथ ही शासकीय कार्य में बाधा उतपन्न हुआ।इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस अवर अभियंता अजय कुमार त्रिवेदी की तहरीर पर शुभांकर गुप्ता के विरुद्ध शुक्रवार की देर शाम को उपजिलाधिकारी न्यायालय में चालान करने के साथ ही देर रात में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें