मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र अलीनगर गांव में एक सप्ताह पहले स्थापित डीह बाबा प्रतिमा को शुक्रवार की बीती रात को मनबढ़ों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार को इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोशित हो उठे, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को अगले 24 घंटे के अंदर इसे अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।