मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित दुबारी मोड़ पर शनिवार की सुबह उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया। जब एक होमगार्ड बिना वजह एक ऑटो चालक को डंडे से पीटकर लहुलूहान कर दिया। उधर इस मामले में पीड़ित चालक ने मधुबन थाने में तहरीर देकर पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।