दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्टेडियम में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार की सुबह बारिश होने के कारण स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा, सीडीओ प्रशांत नागर सहित तमाम अधिकारी और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ ट्रांसजेंडरों ने भी योग किया।