फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसारा मार्ग की बदहाली को लेकर हिंदू जागरण मंच का फूटा आक्रोश, जताया विरोध, VIDEO

हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने कोपागंज कसारा मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर संगठन के प्रांत उपाध्यक्ष बृजेश सिंह पटेल के नेतृत्व में कोपागंज कसारा मार्ग पर रविवार को प्रदर्शन करके अपना विरोध दर्ज कराया। चेतावनी दी और कहा कि कोपागंज कसारा मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया तो आर पार का आंदोलन किया जाएगा इस अवसर पर हिंदू जागरण समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि कोपागंज कसारा मार्ग स्थिति अत्यंत दैनिक है, सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आम जनमानस को काफी दिक्कतों का सामना कर ना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं आवागमन बुरी तरह से प्रभावित है। यह सड़क भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी की भेंट चढ़ गई है। संगठन के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि कोपागंज कसारा मार्ग आमजन मानस के परेशानी की सबक बन गई है, आवागमन और यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। सड़क पर बने गड्ढे और धूल मिट्टी कीचड़ के कारण लोगों की जान शासत में है। विरोध प्रदर्शन में आर्यन सिंह, रोशन सोनी, आकाश ठाकुर, गुड्डू सोनकर,श्याम सिंह, विनय राजभर, अंकित प्रजापति सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें