फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश होने से खिले किसानों के चेहरे, गर्मी और उमस से मिली राहत, देखें VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 07 Aug 2025 05:55 PM IST

तीन दिन बाद गुरुवार को दोपहर बाद नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। आसमान में हो रही गड़गड़ाहट से लोग दहल जा रहे थे। 1.25 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश के दौरान लोगों को भीगते जाते देखा गया। नगर के निचले इलाकों में जलजमाव के चलते लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। बृहस्पतिवार को सुबह से आकाश में बादल छाए रहे। धूप छांव होते रहने के चलते गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दोपहर बाद मौसम में बदलाव दिखा। लगभग दो बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश होने के दौरान राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को भींगते हुए जाते देखा गया। वहीं नगर के प्रमुख मार्ग के दोनों तरफ बनी दुकानों के सामने खड़े होकर लोग बारिश के बंद होने का इंतजार करते दिखे। आसमान में हो रही तेज गड़गड़ाहट से लोग दहल जा रहे थे। कृषि विभाग के रिकार्ड के अनुसार गुरुवार को 1.25 बारिश रिकार्ड की गई। अब तक 189.50 मिमी बारिश हो चुकी है। 80 हजार हेक्टेयर रकबा पर धान की रोपाई हो चुकी है। तापमान पर नजर डाला जाए तो गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 87 प्रतिशत रही। 11 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के चलते नगर के भीटी, निजामुद्दीनपुरा, मुशीपुरा, सहादतपुरा रघुनाथपुरा, महरनिया सहित निचले इलाकों में जलजमाव के चलते लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। गड्ढे में तब्दील संपर्क मार्गों पर जलजमाव के चलते लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा। मधुबन: स्थानीय तहसील क्षेत्र में तीन के बाद गुरुवार को मौसम ने करवट लिया। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल दिखा। स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे तेज धूप में घर लौटते नजर आए। वहीं, दिन में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन इससे उमस और बढ़ गई। दोपहर बाद तेज बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें