फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हज यात्रियों ने हज कमेटी ऑफ इंडिया के कार्यकारी अधिकारी का किया स्वागत

हज यात्रा 2024 से लौटे हज यात्रियों के स्वागत समारोह का आयोजन नगरपालिका सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि हज कमेटी आफ इंडिया के कार्यकारी अधिकारी डॉ. लेयाकत अली आफाकी रहे। लेयाकत अली आफाकी का सभी हाजियों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने समस्त हज यात्रियों का स्वागत किया और बेहतर हज यात्रा के इंतेजाम के लिए भारत सरकार और हज कमेटी आफ इंडिया का आभार व्यक्त किया। इस अवसर परबओवैस तरफदार ने कहा कि हज कमेटी आफ इंडिया के कार्यकारी अधिकारी डॉ. लेयाकत अली आफाकी के विचार उच्च हैं। यह सादा व्यक्तित्व के मालिक हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में बेजोड़ एवं उत्कृष्ट साबित हुई है जिसके चलते मऊ का नाम रोशन हो रहा है।मुफ्ती अनवर अली ने कहा कि मैंने 2024 से पहले भी हज किया है और इस वर्ष भी हज की सआदत नसीब हुई। हज के इंतेजामात में पूर्व की अपेक्षा इस वर्ष काफी सकारात्मक तब्दीलियां देखने को मिलीं। उनहोंने अपने सुझाव में कहा कि खाने की व्यवस्था बेहतर बनी रहे इसके लिये होटलों में किचेन की व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष शाहीना अरशद जमाल, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकत सिंह, मौलाना खुर्शीद अहमद मिफ्ताही, मौलाना इफ्तेखार अहमद मिफ्ताही आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें