गाजीपुर में बस में आग लगने से मऊ जिले से जा रहा दुल्हन का परिवार हादसे का शिकार हुआ। सोमवार को दुल्हन का परिवार महाहर धाम में शादी समारोह के लिए जा रहा था। जिसमें दुल्हन भी सवार थी। उसकी सहेली ज्योति स्कूटी से अपने चाचा के साथ जा रही थी। घटना के बाद रोते हुए उसने बताया कि बस में काफी संख्या में लोग थे। आग लगने से लोग बुरी तरह जल गए। उसमें उसका भाई और मां भी सवार थे।