मऊ जिले में घरेलू गैस की ऑनलाइन बुकिंग होने के बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। ऐसी शिकायतों के बाद जिला पूर्ति विभाग ने इंडेन गैस, एचपी गैस और भारत गैस की कंपनियों को गैस एजेंसियों पर व्यवस्था सुधारने की कड़ी हिदायत दी है। लोगों का कहना है कि ओटीपी मिलने के बाद भी समय पर गैस नहीं मिल पा रही है।शुक्रवार को नगर के बकवल में इंडियन गैस एजेंसी गोदाम पर लोगों की भीड़ दिखी।कई लोगों ने बताया कि बुकिंग के 48 घंटे छोड़िए 96 घंटे बाद बीतने के बाद भी सिलिंडर नहीं पहुंचने पर वह मजबूरी में सिलिंडर लेकर पहले गोदाम पहुंचने को बाध्य हुए।