फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद पर रोक के लिए निकाली पदयात्रा, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 02 May 2026 04:58 PM IST

हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में शनिवार को नगर के गाजीपुर तिराहे से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक महिलाओं ने पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च के माध्यम से लव जेहाद पर रोक लगाना और हिंदू समाज को जागरूक करना था। संगठन के भानु प्रताप ने बताया कि पूरे देश में अवैध धर्मांतरण के मामले पर रोक लगाने के लिए जागरूकता के लिए पैदल मार्च निकाला गया है। कहा कि लव जिहाद प्रलोभन, छल और दबाव बनाकर ऐसी घटनाएं हो रही है। एक विशेष समुदाय हिंदू समाज को लक्ष्य बनाकर काम कर रहा है। देश में कई ऐसे मामले सामने आए है, जहां हिंदू समाज की बेटी के साथ धोखे से शादी कर हत्या कर दी जाती है। बताया कि लोगों को जागरूक कर ऐसी घटनाओं पर रोक लगाना है और हिंदू समुदाय को जागरूक करना है। यात्रा में विपिन, उमेश, पवन, रिंकू, संगीता द्विवेदी, कृष्णा खंडेलवाल, अर्चना, राधा, गीता, किरन, श्वेता, सूरज, रोशन, अविनाश, निर्भय सहित अनेक लोग शामिल थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें