फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पारी की परीक्षा सकुशल संपन्न, दूसरी पाली के लिए मुस्तैद दिखे अधिकारी; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 04:23 PM IST

लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश की तरफ से आयोजित होने वाली सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी की प्रारंभिक परीक्षा शनिवार को शुरु हुई। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती रही। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में एआई तकनीक से आयोग के कंट्रोल रूम की मदद से हर अभ्यर्थी पर नजर रखी गई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नौ परीक्षा केंद्र बने थे। दो पाली की परीक्षा में 8064 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए मुख्य गेट पर ही दो महिला, तीन पुरुष कांस्टेबल तैनात थेे, इसके अलावा एक सीनियर इंस्पेक्टर रैंक का पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। उप्र लोेक सेवा आयोग की तरफ से सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) प्रारंभिक परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा शनिवार को दो पालियों में की गई। पहली पाली सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे और दूसरी पाली दोपहर बाद तीन बजे से शाम पांच बजे तक रही। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई थी। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अधिकारी चक्रमण कर परीक्षा पर नजर रखें थे। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचाए गए। इस बाबत जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें