मऊ नगर के सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज के बाहर बृहस्पतिवार को छात्राओं ने दो शिक्षकों के विरोध में धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पदाधिकारी अनन्या के नेतृत्व में छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने बताया कि कालेज के एक पुरुष और एक महिला शिक्षक द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। वहीं शिकायत करने के बाद भी उनकी सुनवाई नही हुई। जिसके बाद उन्हें धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा। छात्राओं ने शिक्षक पर छेड़खानी का भी आरोप लगाया। वहीं सूचना पाकर मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट,डीआईओएस,सीओ सिटी और शहर कोतवाल पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करने की बा कही। लेकिन छात्राएं दोनों शिक्षकों के निलंबन की मांग को लेकर धरनारत रहीं।