फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में चीनी मिल में घटतौली और भ्रष्टाचार के विरोध में तहसील पहुंचे किसान, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मऊ जिले में डीएमएनएन गरीब समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश कुमार बागी के नेतृत्व गन्ना किसानों ने मंगलवार को घोसी उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सहकारी चीनी मिल में गन्ना घटतौली और भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर नारेबाजी की। मांगे पूरी नहीं होने पर आगामी तीन फरवरी को चीनी मिल परिसर में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। सौंपे ज्ञापन में बताया कि मऊ में एकमात्र फैक्ट्री किसान सहकारी चीनी मिल है, लेकिन उसकी भी हालत बदत्तर हो चुकी है। भवन जर्जर हो गए हैं। गन्ना खराब बताकर घटतौली की जा रही है। किसानों को समय से पर्ची देने, गन्ना मूल्य बढ़ाने, समय से भुगतान करने और किसानों के लिए रैन बसेरा बनाने की मांग की। बताया कि तौल होने में दो से तीन दिन का समय लग जा रहा है। ऐसे में ठंड के मौसम में किसान ट्राली के नीचे या खुले आसमान में सोने को मजबूर हैं। चीनी मिल और आसवनी कारखाना से निकलने वाले कचरे के पानी सैकड़ों बीघे फसल को नुकसान पहुंचता है। इसलिए उस नाले को पक्की मरम्मत किया जाय। आजमगढ़, गोरखपुर, बलिया और गाजीपुर से जो गन्ना आता था, उसे रोका जा रहा है। उन किसानों को तत्काल प्रभाव से गन्ने को लाने दिया जाय। किसान सहकारी चीनी मिल के बगल में आसवनी कारखाना है, जो सरकार के द्वारा बंद करके सैकड़ों मजदूरों की रोजी रोटी छीन ली गई है। उसको तत्काल प्रभाव से चालू किया जाय। इस दौरान वीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार. लालजी, झकड़ी, नखडू, जयमंगल, भजन बांसफोर आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें