फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली डीएपी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 100 बोरी के साथ चार गिरफ्तार, VIDEO

मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा स्थित जैविक खाद फैक्ट्री में रविवार की रात छापा मारकर पुलिस ने नकली डीएपी की खेप पकड़ी। ट्रक और पिकअप में लादने के दौरान वहां से चार फैक्ट्री मालिक सहित चार लोगों की गिरफ्तार कर लिया। गोठा गांव निवासी मदन राय बीते 15 साल से जैविक खाद बनाने का काम करता है, इसके लिए कृषि विभाग से लाइसेंस भी प्राप्त है, लेकिन जैविक खाद बनाने की आड़ में नकली डीएपी का भी धंधा शुरू कर दिया। मुखबिर की सूचना पर घोसी सीओ जितेंद्र सिंह और दोहरीघाट थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया रात के अंधेरे में गोदाम पर छापा मारा, वहां मजदूर पिकअप में डीएपी लाद रहे थे। वहां से मदन राय और एक महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया। गोदाम में पड़ी 100 बोरी डीएपी जब्त कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें