फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में फूंका BCCI का पुतला, खिलाड़ियों के साथ भेदभाव का आरोप, जताई नाराजगी, धरना-प्रदर्शन; नए एसोसिएशन की मांग

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में टीम चयन में पूर्वांचल के जिलों के क्रिकेट खिलाड़ी के साथ हो रहे अन्याय को लेकर पूर्वांचल और मध्य उत्तर प्रदेश के जिलों में विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसको लेकर रविवार को क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन मऊ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शिवबचन यादव क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव नासिरुद्दीन के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद गोहना के नॉर्मल मैदान में नाराज क्रिकेट खिलाड़ियों ने बीसीसीआई का पुतला जलाया। अध्यक्ष शिवबचन यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले आते हैं, लेकिन यूपीसीए ने केवल 41 जिलों को मान्यता दी है। जबकि 34 जिलों को मान्यता नहीं मिली है। जिससे बीसीसीआई की नजरों में धोखा किया जा रहा है। पूर्वांचल के क्रिकेट खिलाड़ी की सबसे बड़ी मांग है कि यूपी क्रिकेट टीम में 25 प्रतिशत कोटा पूर्वांचल के खिलाड़ियों के लिए सुनिश्चित किया जाए या पूर्वांचल के क्रिकेट खिलाड़ी के लिए एक नई क्रिकेट एसोसिएशन, क्रिकेट एसोसिएशन आफ पूर्वांचल को मान्यता दी जाए। अन्यथा पूर्वांचल के जिलों के क्रिकेटर अपनी मांग पूरी होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें