सर्वोंदय पीजी कॉलेज घोसी में 29 मार्च से 31 मार्च तक महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय,आजमगढ़ का तृतीय रोवर्स/रेंजर्स विश्वविद्यालायीय समागम-2026 का आयोजन हुआ। जिसमें डीसीएसके पीजी कालेज की आजाद रोवर और कल्पना रेंसर्ज टीम ओवर आल चैंपियन बनी। शनिवार को महाविद्यालय में टीम के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। आजमगढ़ एवं मऊ जनपद के कई महाविद्यालयों की कुल 44 रोवर्स/रेंजर्स की टीमों ने विश्वविद्यालायीय समागत में प्रतिभाग किया। जिसमें डीसीएसकेपीजी कालेज के आजाद रोवर और कल्पना रेंजर्स चैंपियन बने।शनिवार को महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.शर्वेश पांडेय ने विजेता टीम कल्पना रेंजर्स एवं आज़ाद रोवर के प्रतिभागियों को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया।दोनों विजेता टीमों के प्रभारीगण डॉ०सुधीर कुमार सिंह,डाॅ नीरज कुमार सिंह,डॉ०घनश्याम दुबे एवं डॉ. रश्मि पांडेय ने जीती हुई ट्रॉफी प्राचार्य प्रो.शर्वेश पांडेय प्राचार्य को सौंपी गई। इस दौरान प्राचार्य ने रोवर्स एवं रेंजर्स दोनों टीमों को महाविद्यालय का गौरव बढ़ाने पर बहुत शुभाकाना और बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. घनश्याम दुबे ने किया। इस अवसर पर प्रो. सीपीराय, डॉ. संतोष यादव, डॉ. अखिलेश वर्मा, डॉ. इस्तेयाक अहमद, डॉ. अरुणिमा सिंह उपस्थित रहे।