फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में पांच घंटे तक होती रही लगातार बारिश, निचले इलाकों में जलभराव

सुभाष गुप्ता Updated Mon, 20 Jul 2026 11:58 PM IST

मऊ जिले में रविवार को देर शाम से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। देर शाम से ही हल्की बारिश रुक-रुक कर होती रही। सोमवार को तड़के से ही रुक-रुक बारिश होती रही। सुबह लगभग सात बजे अंधेरा की स्थिति होने से प्रमुख मार्ग पर लोगों की आवाजाही कम रही। दोपहर तक रुक-रुक बारिश होती रही। राहगीर और वाहन चालक बारिश से बचने के लिए मुख्य मार्ग के दोनों कि किनारों पर बनी दुकानों के आगे खड़े होकर बारिश रुकने की प्रतीक्षा करते देखे गए। छह मिमी बारिश रिकार्ड होने के साथ जुलाई माह में अब तक 90.75 मिमी बारिश होना दर्ज किया गया है। लगातार बारिश होने से नगर के बलिया मोड़, भीटी, बाईपास रोड, पहाड़पुरा, रघुनाथपुरा, सहादतपुरा, निषाद नगर, निजामुद्दीनपुरा, भीटी, जीवन राम इंटर कॉलेज छात्रावास परिसर, मुंशीपुरा, पावरहाउस कॉलोनी, रघुनाथपुरा, महरनिया सहित निचले इलाकों के आठ से अधिक मुहल्लों में जलभराव हो गया, इससे लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। तापमान पर नजर डाला जाए तो सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 85 प्रतिशत रही। जबकि 10 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें