मऊ जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा घोसी कस्बा में एक कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च निकलकर कांग्रेसियों ने पहलगाम के आतंकियों द्वारा हमले में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव पूर्व जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहाकि हमें सेना एवं वीर सैनिकों पर गर्व है सेना ने अदम्य पराक्रम एवं साहस का परिचय दिया है। भारत की सेना पहले भी बहादुर थी आज भी है जैसे पाकिस्तान 1971 के युद्ध में मुंह की खाया था अगर आज युद्ध होता तो फिर से पाकिस्तान नेस्तनाबूद हो जाता। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम, सलमान जमशेद, उमाशंकर सिंह, अब्दुल मन्नान खान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयहिंद यादव, रमन पांडेय, रामचंद्र राय रामकरण यादव, जुल्फेकार, सुरेंद्र राजभर, छोटेलाल वीरेंद्र कुशवाहा, शिवा कन्नौजिया, राकेश यादव, हरिंदर यादव, चंद्रभान यादव, सचिदानंद राय आदि शामिल रहे।